अश्लील वीडिया बना युवती ने किया ब्लैकमेल, रुपये का भी दिया लालच


अलवर। राजस्थान सीआईडी द्वारा 10 अक्टूबर को अलवर से गिरफ्तार जासूस मंगत सिंह के मामले में कई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 16 हजार रुपए में उसने भारतीय सेना की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान को भेजी थी। पाकिस्तानी युवती मंगत को वीडियो काल कर अश्लील बातें करती थी। मंगत के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगी थी। आरोपी मंगत करीब तीन महीने से एक पुलिसकर्मी के मकान में किराए पर रह रहा था। मामले की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई थी। मंगत को एक पाकिस्तानी युवती की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और बातचीत शुरू हो गई। शुरूआत के पांच दिन में ही दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। वीडियो चैट से भी बात करने लगे थे। युवती ने वीडियो कॉल पर खुद के कपड़े उतार दिए। मंगत को भी ऐसा करने के लिए कहा। युवती ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद युवती ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने रुपये का लालच देकर अलवर के सेना क्षेत्र की जानकारी मांगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान युवती ने मंगत को कुछ रुपये भी दिए थे। सूत्रों के अनुसार, राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस टीम को मंगत की गतिविधियों पर जून महीने में ही शक हो गया था। एजेंसी ने उसकी निगरानी शुरू कर दी थी।

Share this News Article