जयपुर। भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एसएमएस अस्पताल के एक डॉक्टर के ठिकाने की जांच में बैंक लॉकर से करीब एक करोड रुपये के आभूषण मिले है। एसीबी टीम ने नौ अक्टूबर को न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट के डाक्टर को गिरफ्तार किया था। गोपालपुरा स्थित मकान पर पेशेंट देखते समय डॉक्टर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा था। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि उससे जलने वालों ने एसीबी में उसकी शिकायत की है। बड़ी जिम्मेदारियां मिलते देखकर उनसे राह नहीं गया। एसीबी को शक है कि इसके अलावा भी डॉक्टर के कई और बैंक लॉकर हो सकते हैं। पुलिस ने डॉक्टर के एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया था। एसीबी की टीम ने रिश्वत की रकम को प्लॉट से बरामद कर लिया था।