पेयजल किल्लत को लेकर पुलिस से उलझी महिलाएं


अलवर। पानी की किल्लत से परेशान अलवर के भूगोर तिराहा के पास रहने वाली महिलाओं ने दिल्ली हाईवे पर अवरोधक डालकर रेाड जाम कर दिया। राड के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की, गुस्साई महिलाएं नहीं मानी। बाद महिलाएं पुलिस कर्मियों से ही उलझ गई। महिलाएं पुलिस के वाहनों के आगे बैठ गई। धरना-प्रदर्शन करीब एक घंटा चला। महिलाओं का कहना है कि पिछले एक साल से रतन नगर में पानी की सप्लाई ठप है। कई घरों में तो पाइप लाइन तक नहीं डाली गई है।

Share this News Article